May a good source be with you.

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 15.36 प्रतिशत मतदान

मतदाता गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (आरक्षित) संसदीय क्षेत्रों में मतदाता सुबह से ही कतार में नजर आए जहां मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ.

झारखंड में लोकसभा की चार सीटों पर रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 15.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. यहां मतदाताओं की कुल संख्या 66,85,401 है.

राज्य में यह तीसरे चरण का और देश में यह छठे चरण का चुनाव है.

मतदाता गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (आरक्षित) संसदीय क्षेत्रों में मतदाता सुबह से ही कतार में नजर आए जहां मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ.

अब तक शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान शाम चार बजे तक चलेगा.

झारखंड के जल संसाधन मंत्री एवं आजसु नेता चंद्रप्रकाश चौधरी और तीन मौजूदा भाजपा सांसद – धनबाद से पी एन सिंह, जमशेदपुर से बी बी महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ समेत 67 प्रत्याशी मैदान में हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस झारखंड में ‘‘महागठबंधन” का हिस्सा हैं.

झारखंड में पहले दो चरणों के चुनाव 29 अप्रैल एवं छह मई को हुए थे जबकि चौथा एवं अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+