5 सालों में 18 आतंकी हमले, 56 इंच का सीना कब जवाब देगा? : रणदीप सुरजेवाला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 18 जवान मारे गए.
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है. उन्होंने हमले में मारे गए सीआरपीएफ के 18 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी सरकार पर भी हमला बोला है.
ट्विटर के ज़रिए घटना पर दु:ख जताते हुए सुरजेवाला ने जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करते हुए 18 बहादुर, बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही शहीदों के परिवार के लिए अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मोदी सरकार से सवाल पूछे.
पिछले पांच सालों में देश में हुए कई आतंकी हमलों को लेकर नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की खिंचाई करते हुए सुरजेवाला ने लिखा- उरी, पठानकोट, पुलवामा- आतंकी हमलों की सूची और मोदी सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता, लगातार जारी है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि उनकी सरकार में पिछले 5 सालों में यह 18वां बड़ा आतंकी हमला है. 56 इंच की छाती कब जवाब देगी?
Condemn the cowardly terror attack on our jawans in Pulwama, J&K today.
Our homage to the 18 brave hearts who made the supreme sacrifice & condolences to their family.
Uri, Pathankot, Pulwama- the terror list & compromise of National Security by Modi Govt continues unabated.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 14, 2019
Randeep Surjewala, Congress on #Pulwama attack: We strongly condemn this cowardly attack, we extend condolences to the kin of the jawans who were martyred. This is the 18th big terror attack in the last 5 years under this Modi Govt. When will the 56-inch chest reply? pic.twitter.com/kAQ5aKgCdA
— ANI (@ANI) February 14, 2019
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में आज (गुरुवार को) CRPF के जवानों से भरी एक बस को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटक से भरे वाहन से टक्कर मार दी. इस हमले में कम से कम 18 जवान मारे गए हैं.