May a good source be with you.

जम्मू-कश्मीर हमला: प्रियंका गांधी ने रद्द की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा-यह समय राजनीति की बात करने का नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस मुश्किल समय में राजनीति की बात करना उचित नहीं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के कारण अपना प्रेस कॉन्फ़्रेंस आख़िरी समय में रद्द कर दिया है.

एएनआई के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कहा, “कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ है जिसमें हमारे जवान शहीद हुए हैं, इसलिए हम सोचते हैं कि इस समय राजनीति की बात करना ठीक नहीं है. देश शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”

इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने वाली हैं.

बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ़ के काफ़िले पर हमला कर दिया है, जिसमें अब तक कम से कम 40 से ज्यादा जवानों के घायल होने की सूचना है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+