May a good source be with you.

मझधार में कश्मीर की नाव: राज्यपाल ने PDP-कांग्रेस-NC को सरकार बनाने से रोका, विधानसभा भंग

बुधवार को पीडीपी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सहयोग से सरकार बनाने का फैसला किया था.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की विधानसभा को भंग कर दिया है. राज्यपाल के इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में जल्दी ही चुनाव कराए जाएंगे. बुधवार को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
ग़ौरतलब है कि बुधवार को ख़बरें आ रही थीं कि महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी, कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है. इस सरकार को उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा बाहर से समर्थन देने की बात भी सामने आ रही थी. लेकिन, देर शाम राज्यपाल ने विधानसभा को भंग करने का फैसला सुना दिया.
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक द्वारा जारी पत्र
राज्यपाल के इस फैसले पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि पीडीपी द्वारा सरकार बनाने के दावे के चंद मिनच बाद ही विधानसभा को भंग करने का फैसला सुनियोजित था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+