May a good source be with you.

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आंतकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के बरानपत्री वन्य क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आंतकी को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आंतकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के बरानपत्री वन्य क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि इस दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.  सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

प्रवक्ता ने कहा, ‘मुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया. सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है.’  मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस आंतकी समूह से संबद्ध था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+