May a good source be with you.

मध्य प्रदेश में छात्र अधिकारों के हनन का एक और चेहरा, समस्याओं के खिलाफ आवाज़ न उठाने का फरमान जारी किया कॉलेज ने

प्रवेश लेने वाले छात्रों को शपथ लेने और फॉर्म भरने के लिए कर रहे हैं मजबूर

मध्यप्रदेश के एक कॉलेज में अजब फ़रमान दिया गया है। छात्रों को शपथ दिलाई गई है कि वे किसी भी समस्या को लेकर नेतागिरी नहीं करेंगे और न ही किसी दलगत राजनीति में हिस्सा लेंगे। यदि वे ऐसा करते दिखे तो दंड के भागी होंगे।

ऐसा शपथ राज्य के जबलपुर के फाइन आर्ट कॉलेज के छात्रों को दिलवाया जा रहा है। इसको लेकर बाक़ायदा एक शपथ पत्र भी भरवाया गया है।

कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एक फार्म दिया गया है जिसमें कई बिंदुओं में नियम-शर्ते दर्ज हैं। इसमें बिंदु 6 से लेकर 8 तक के शर्तों पर विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज की है। इसमें समस्या होने पर केवल शिक्षकों और प्राचार्य से शांतिपूर्ण ढंग से बात करने को कहा गया है। आंदोलन और हिंसा जैसे कृत्य पर पाबंदी रहेगी।

नईदुनिया के एक रिपोर्ट में प्राचार्य ने इस मामले को लेकर अनभिज्ञता ज़ाहिर की। जबकि ऐसा बताया जा रहा है कि प्रशासन पूर्व में हुए आंदोलन से खफा है इसलिए नए बच्चों से इस प्रकार के फार्म भरवाए जा रहे है। गौरतलब है कि पूर्व में कॉलेज के छात्र टायलेट, पानी और भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन कर चुके हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+