जब क्रिकेट स्टेडियम में ‘चौके-छक्के’ की जगह ‘चौकीदार चोर है’ के लगे नारे: देखें वीडियो
सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेले गए थे.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल मैच का नशा सर चढ़कर बोलता है. अपने टीम की हौसला अफजाई के लिए स्टेडियम में बैठे लोगों की शोर की बात ही कुछ और होती है.
अब ज़रा सोचिए कि आप स्टेडियम में या टीवी पर क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं और अचानक से मैच कमेंट्री के बीच स्टेडियम में टीम की वाहवाही का शोर नहीं बल्कि ‘चौकीदार चोर है’ के नारे सुनाई दे तो कैसा लगेगा.
ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला है. जब बीच मैच में राजनीति का शोर होने लगा और स्टेडियम में बैठे दर्शक ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने लगे.
बता दें कि कल यानी सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेले गए थे जिसमें पंजाब की टीम ने बाजी मारी थी.
कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा ने यह वीडियो अपने ट्वीट्र हैंडल पर शेयर किया है. जिसमें मैच की कमेंट्री के पीछे दर्शेकों की शोर में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा सुनाई दे रहा है.
चौक़ीदार की खुल गई पोल,
बीच मैच, मच गया शोर….“चौक़ीदार चोर है…!” pic.twitter.com/7zehsrIZGY
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) March 26, 2019
बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव और आईपीएल मैच की टाइमिंग एकसाथ भीड़ गयी है. ऐसे में दोनों चीजों का एक-दूसरे पर प्रभाव पड़ना लाज़मी है.