खुलासा: CBI के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी ने कोलकाता के कंपनी को दिए थे 1.44 करोड़ रुपए
रजिस्ट्रार ऑफ ऑफ़िस की दस्तावेजों के मुताबिक साल 2012 से 2014 के बीच संध्या ने तीन बार में करीब 1.14 करोड़ का लोन कंपनी को दिया।
सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की पत्नी एम संध्या और कोलकाता की एक कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन की बात सामने आई है। कोलकाता की कंपनी एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड और संध्या के बीच साल 2011 से 2014 के बीच कर्ज लेन देन का मामला सामने आया है।
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक नागेश्वर राव की पत्नी ने 2011 में 25 लाख रुपए कर्ज़ लिए थे। इसके बाद उन्होंने इसी कंपनी को कर्ज़ के तौर पर पैसे दिए। रजिस्ट्रार ऑफ़ ऑफ़िस की दस्तावेज़ों के मुताबिक साल 2012 से 2014 के बीच संध्या ने तीन बार में करीब 1.14 करोड़ का लोन कंपनी को दिया। इस दस्तावेज में कहा गया है कि 2012 में 35.56 लाख, 2013 में 38.27 लाख और 2014 में 40.29 लाख रुपए की लोन राशि दी गई है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ‘एएमपीएल के निदेशक प्रवीण अग्रवाल का कहना है, एम नागेश्वर राय से उनका पारिवारिक संबंध है और उनसे किसी तरह के लोन लेने से क्या परेशानी है?’