बजट में हर दिन के 3 रुपए किसानों को दे रही मोदी सरकार, इतने में एक कप चाय भी नहीं आती: योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव ने कहा कि सहायता राशि प्रदान करने वाला बजट किसानों के ज़ख्मों पर नमक घिसने वाला है.
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसानों के मुद्दे पर काम करने वाले योगेंद्र यादव ने मोदी सरकार की ओर से पेश किये गए बजट में, किसानों को सालाना 6 हज़ार रुपए की सहायता राशि दिए जाने के ऐलान पर कटाक्ष किया है. उन के मुताबिक किसानों की आय दुगुनी करने वाली सरकार ने किसानों के वोट का सौदा कर दिया.
योगेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 2019 का बजट असल में किसानों के घावों पर नमक घिसने वाला है. 6 हज़ार प्रति वर्ष का मतलब 5 सदस्य वाले परिवार के लिए हर रोज के 3 रुपए, 30 पैसे हैं जो कि मनरेगा या वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं से भी कम हैं, इतने कम रुपए में चाय पर चर्चा करने के लिए एक कप चाय भी नहीं मिलती है.
सवाल था कि किसानों की आय दुगुनी का वादा करने वाली सरकार ने अब तक कितनी आय बढ़ाई है? लेकिन जवाब देने की बजाए ये तो किसानों के वोट का सौदा करने लग गए! असल मे ₹6000 प्रति वर्ष का मतलब 5 सदस्य वाले परिवार के लिए प्रतिदिन ₹3.3 है। इससे तो एक कप चाय भी नही मिलती, चाय पर चर्चा के लिए!
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) February 1, 2019
एक अन्य ट्वीट में मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि किसानों की आय दुगुनी करने का वादा करने वाली इस सरकार ने अब तक किसानों की कितनी आय बढ़ाई है.