कश्मीरी छात्रों व नागरिकों के साथ एकजुट है पूरा देश, #IndiaStandsUnited के साथ मदद के लिए आगे आए कई लोग
कई शहरों से कश्मीरी लोगों को निकाले जाने की ख़बरों के बाद ट्विटर पर लोगों ने मुहिम शुरू की है.
पुलवामा हमले के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे कश्मीरी लोगों व छात्रों को शहर से बाहर करने की ख़बरें सामने आ रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक मुहिम शुरू की है, जिसमें आम लोग अपने घरों में कश्मीरी लोगों को रहने की जगह देकर देश की एकता को दिखा रहे हैं.
ट्विटर पर कुछ लोग #IndiaStandsUnited के साथ कश्मीरी साथियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. यहां ऐसे ही कुछ ट्वीट की श्रृंखला है.
पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कहना चाहता हूं कि किसी भी कश्मीरी छात्र को अगर किसी भी तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, तो मुझे कॉल करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें. मेरा घर और दिल आपके लिए खुला है.
Want to tell any Kashmiri student out there, if you are being targeted in any manner, feel free to call/DM me. My home and heart is open to you as are that of thousands of right thinking Indians.Let’s fight forces of violence together: you don’t have to bear the cross of terror.
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) February 16, 2019
वहीं एक अन्य महिला पत्रकार स्तुति मिश्रा ने लिखा कि किसी की मदद के लिए मेरा घर खुला है. खासकर दिल्ली/एनसीआर में रहने वाली कश्मीरी महिला को लगता है कि उसे किसी के पास जाने की जरूरत है, तो कृपया मुझे संपर्क करें, मैं अपनी मां के साथ नोएडा में रहती हूं.
Like everyone else, my home is also open to anyone needing help. Especially, if any Kashmir women living in Delhi/NCR feels like she needs to go to someone, please DM. I live in noida with my mother. https://t.co/m5h4mY4cG0
— Stuti Mishra (@StutiNMishra) February 16, 2019
एक यूजर ने कहा कि मैं अहमदाबाद में रहती हूं. मेरा और मेरे कई दोस्तों के घर कश्मीरियों के लिए खुले हैं…
I live in Ahmedabad and my home +other homes of many of my friends is open to Kashmiris… https://t.co/9RdLQCgJEk
— Deepal.Trivedi (@DeepalTrevedie) February 16, 2019
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अगर कोई कश्मीरी दिल्ली में दिक्कतों का सामना कर रहा है, तो मेरे साथ जुड़ें. मेरा घर कश्मीरियों के लिए खुला है. आप मेरे घर पर रह सकते हैं. मैं अपने घर पर 9-10 लोगों को रख सकती हूं.
If any #Kashmiri is facing problem in #Delhi. Connect with me. My place is open for Kashmiris. You can stay at my place. I can accommodate 9-10 people at my place. Another person, you can contact is @Sheikh_Saaliq.He has let open his doors to accommodate those who are in need.
— Sagrika Kissu (@SagrikaKissu) February 16, 2019
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि अगर आप कश्मीरी छात्र हैं और मॉब या संस्थानों से उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, तो कृपया मुझे संपर्क करें. मैं आपकी आवाज को आगे बढ़ाऊंगा.
https://twitter.com/BucketheadCase/status/1096820200614305792
ग़ौरतलब है कि जिस तरह से कश्मीरी छात्रों व लोगों को हॉस्टल और घरों से बाहर निकालने धमकी दी जा रही है, उससे कश्मीरी काफी डरे हुए हैं.