इंडिया टुडे सर्वेः 52 प्रतिशत लोगों ने माना एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है भाजपा
इंडिया टुडे द्वारा कराए गए सर्वे में कुल 1,56, 208 लोगों ने भाग लिया है.
मोदी सरकार पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक का चुनावी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. इसका खुलासा हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा कराए गए एक सर्वे में हुआ है.
इंडिया टुडे द्वारा ट्विटर पर कराए किए गए सर्वे में पूछा गया था कि एयर स्ट्राइक कौन सी पार्टी राजनीति कर रही है. जिसमें कुल 156,208 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें 52 प्रतिशत लोगों ने माना कि मोदी सरकार एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है.
Who is playing politics over air strikes?
— IndiaToday (@IndiaToday) March 4, 2019
38 प्रतिशत लोगों का मानना था कि कांग्रेस एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है. 10 प्रतिशत लोगों ने अन्य को वोट दिया.