May a good source be with you.

स्वास्थ्य पर खर्च के मामले में नेपाल और श्रीलंका से भी पीछे है भारत, लांसेट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

चीन, श्रीलंका और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों ने भारत की तुलना में काफी प्रगति की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आयुष्मान योजना लागू करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार का जुमला बांट रहे हों, लेकिन सच्चाई यह है कि स्वास्थ्य के मामले में भारत,श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों से काफी पिछड़ा हुआ है। ब्रिटिश जर्नल लांसेट ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित किया है जिसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य पर खर्च करने के मामले में भारत अभी भी काफी पीछे है।

सिएटल में इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवेल्यूशन द्वारा स्वास्थ्य पर खर्चे संबंधी एक रिपोर्ट में भारत विश्व के 195 देशों में 158वें स्थान पर है। हैरानी की बात यह है कि साल 1990 में भारत इसी रैंकिंग में 162वें स्थान पर है। यानि इन 28 सालों में भारत ने बस दो रैंक का सुधार किया है।

गौरतलब है कि नेपाल की रैंकिंग 156वीं है। साल 1990 में नेपाल 172वें स्थान पर था। श्रीलंका इस रैंकिंग में 102 रैंक पर है, यह देश 1990 में 125वें स्थान पर था। वहीं चीन ने इस मामले में सबसे अच्छी प्रगति की है। चीन पहले 69वें स्थान पर था, जो कि अब 44 वें स्थान पर आ गया है। विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था अमेरिका की हालत और भी बुरी है। पहले अमेरिका छठे स्थान पर था, जो अब फिसलकर 27वें स्थान पर चला गया है। इस रैंकिंग में फीनलैंड पहले स्थान पर है जबकि दूसरे नंबर पर आइसलैंड बना हुआ है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+