POK में वायुसेना का एयर स्ट्राइक, मीडिया रिपोर्ट में आतंकी ठिकानों के ध्वस्त होने का दावा
इस हमले में वायुसेना ने मिराज 2000 का इस्तेमाल किया है.
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के ख़िलाफ़ एयर स्ट्राइक किया है. ख़बरों के मुताबिक़ मंगलवार तड़के सेना ने यह हमला किया. इसमें मिराज़ लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए बम गिराने की ख़बरें सामने आ रही है. फ़िलहाल पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की आशंका से देश की सीमा पर सेना को हाइ-अलर्ट पर रखा गया है.
Indian Air Force has put on high alert all air defence systems along the international border and LoC to respond to any possible action by Pakistan Air Force. pic.twitter.com/9GER7eqGPf
— ANI (@ANI) February 26, 2019
आजतक की ख़बर के अनुसार भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह 3.30 बजे 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर सीमापार के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह के भी एक ठिकाने पर सेना ने हमला किया है.
Sources: One of the targets destroyed by IAF Mirage jets was in Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa area pic.twitter.com/QJtWeTxOfk
— ANI (@ANI) February 26, 2019
इधर, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि भारतीय एयरक्राफ्ट ने मुजफ़्फ़राबाद सेक्टर से घुसपैठ कर बालाकोट के नजदीक एक पेलोड गिराया है.
Indian aircrafts intruded from Muzafarabad sector. Facing timely and effective response from Pakistan Air Force released payload in haste while escaping which fell near Balakot. No casualties or damage.
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) February 26, 2019
ग़ौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ़ जवानों के एक काफ़िले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी. भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई सीआरपीएफ़ पर हुए हमले की जवाबी कार्रवाई बताई जा रही है.