भगवाधारी बेटों के राज में गौ माता की हालत: बीफ़ के व्यापार में दूसरे नंबर पर भारत
मोदी सरकार के आने के बाद 2015 में भारत विश्व का सबसे बड़ा गोमांस निर्यातक देश बन गया था.
हिन्दुत्व का प्रोपैगेंडा करने वाली भाजपा सरकार गोमांस के निर्यात में फेल है. गोमांस निर्यात के मामले में ब्राजील के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश बना हुआ है.
बीते रविवार को गोमांस निर्यातक देशों की सूची जारी की गई. इस सूची में ब्राजील शीर्ष पर है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर. तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का स्थान है. इन चारों देशों ने 1 मिलियन मिट्रिक टन से ज्यादा मात्रा में बीफ़ का निर्यात किया है. पूरे विश्व का लगभग 66 फ़ीसदी इन चारों देशों से हुआ है.
In spite of Hindutva Gang's lynching of Muslims & Modi's Gau Mata politics, India is still the 2nd largest beef exporter of the world in 2018. Just behind Brazil. https://t.co/UdyK8Cq9bu pic.twitter.com/wSIFpL78L8
— Ashok Swain (@ashoswai) November 18, 2018
बीते एक साल में विश्व के गोमांस निर्यात का 18.14 प्रतिशत हिस्सा अकेले भारत द्वारा किया गया है. ग़ौरतलब है कि मोदी सरकार के आने के बाद 2015 में भारत विश्व का सबसे बड़ा गोमांस निर्यातक देश बन गया था.