अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर DU के एडहॉक शिक्षक, नियमितीकरण की कर रहे मांग
शिक्षकों के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है.
मोदी सरकार की अनदेखी से नाराज दिल्ली विश्वविद्यालय के एडहॉक शिक्षक चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे अपने नियमितिकरण की मांग सरकार से कर रहे हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय के 4500 एडहॉक शिक्षकों को नियमित करने की मांग की जा रही है. शिक्षकों का कहना है कि सरकार हर चार महीने पर मोबाइल के रिचार्ज कूपन की तरह लेटर देती है. शिक्षकों का कहना है कि उन्हें सरकार की तरह से किसी तरह का लाभ नहीं मिलता.
शिक्षकों के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है. पार्टी नेता दिलीप कुमार पांडेय ने ट्वीट के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर साल 2 करोड़ रोज़गार तो पूरा नहीं हुआ कम से कम डीयू के 4500 एडहॉक शिक्षकों को ही स्थायी कर दिया जाए. किसी भी देश के शिक्षक का सड़क पर उतरना सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं होता.
.@narendramodi जी!
आपके 2 करोड़ रोजगार देने के वायदे का क्या हुआ?2 करोड़ रोज़गार छोड़िये, डी.यू के 4500 एडहॉक शिक्षकों को ही स्थायी कर दीजिए। शिक्षक का सड़क पर होना, किसी भी राष्ट्र या सत्ता के लिए शुभ नहीं. 2019 की घंटी तो आप भी सुन पा रहें होंगे?#DU #AdHoc pic.twitter.com/Bq7GVsHTvX
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) January 8, 2019