राजनेता, उद्योगपति थे नाख़ुश तो आईएएस अमजद ताक को दिल्ली से कर दिया स्थानांतरित
अमजद ताक दिल्ली में अतिक्रमण की गई ज़मीनों की पुनः प्राप्ति के लिए काम कर रहे थे.
दक्षिण दिल्ली ज़िला मजिस्ट्रेट अमजद ताक को मिज़ोरम में स्थानांतरित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने मंगलवार 4 दिसंबर को विवादास्पद स्थानांतरण का आदेश दिया. कई राजनेता और उद्योगपति उनके काम से खुश नहीं थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमजद ताक मेहरौली, असोला, भट्टी, डेरा मंडी, आयनगर और तुग़लकाबाद समेत कई गांवों में लगभग 2,600 बीघा ज़मीन को पुनः प्राप्त करने का काम कर रहे थे. यह ज़मीनें व्यापारियों, धार्मिक संप्रदायों और राजनेताओं के स्वामित्व में हैं. इन ज़मीनों पर भू
गौरतलब है कि स्थानांतरण का यह आदेश तब आया जब दिसंबर में आयोजित अतिक्रमण विरोधी ड्राइव के साथ असोला, शाहुरपुर और डेरा मंडी गांवों में ज़मीन अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.
मंत्रालय ने कहा: “सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, अमजद ताक आईएएस (एजीएमयूटी 2005) को दिल्ली से मिज़ोरम में स्थानांतरित कर दिया गया है और एस बी शशांक आईएएस (एजीएमयूटी 2007) को मिजोरम से दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया है.”
ताक का हस्तांतरण आदेश इसलिए विवादास्पद है क्योंकि यह हस्तांतरण संयुक्त कैडर प्राधिकरण के पारंपरिक हस्तांतरण के बजाय व्यक्तिगत आधार पर किया गया जबकि आमतौर पर एक डीएम के पास अपना पद संभालने के लिए तीन साल का समय होता है. लेकिन अक्टूबर 2016 में तैनात ताक को पद संभालने के 2 साल बाद ही स्थानांतरित कर दिया गया.