May a good source be with you.

अभिनंदन के वतन वापसी में देरी के पीछे का कारण पाकिस्तान का प्रॉपगैंडा विडियो

पाकिस्तान ने अभिनंदन की रिहाई का समय दो बार टाल दिया था.

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपने देश वापस लौट आये हैं. उनेक वतन वापसी की पूरे दिनभर इंतजार किया गया. उनके भारत वापस लौटने के पहले के कुछ घंटे संशय से भरे रहे.

क्योंकि शुरूआत में जानकारी मिली थी कि अभिनंदन को शाम 4 बजे भारत को सौंपा जाएगा. लेकिन उन्हें शाम 4 बजे के बजाए रात 9 बजकर 25 मिनट पर भारत को सौंपा गया.

अब इस देरी के पिछे की वजह सामने आयी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक़ अभिनंदन से पाकिस्तान एक प्रॉपोगैंडा विडियो तैयार करवा रहा था. पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें कैमरे पर बयान दर्ज करने के लिए कहा गया जिसमें उन्हें ये कहने पर मजबूर किया गया कि पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया. इसके बाद ही उन्हें सीमा पार कराया गया.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने उनके रिहाई का समय दो बार टाल दिया. सोशल मीडिया पर अभिनंदन के वायरल वीडियों में लगभग 7 कट हैं. जो यह संकेत देता है कि पाकिस्तानी रूख के अनुरुप करने के लिए वीडियो में बहुत काट-छांट की गयी है.

ग़ौरतलब है कि पहले यह खबर आयी कि उन्हें दोपहर बाद रिहा किया जाएगा, लेकिन रात तक लोग इंतजार करते रहे. इसके बाद उन्हें रात 9 बजकर 25 मिनट पर बाघा-अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंपा गया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+