May a good source be with you.

दलित विरोधी भाजपा को हारने के लिए दूंगी महागठबंधन का साथ – सावित्री बाई फुले

फुले ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी दलित प्रेम का दिखावा करते हैं.

भाजपा से बगावत कर चुकी दलित सांसद सावित्री बाई फुले ने ऐलान किया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए वह महागठबंधन का साथ देंगी.

बीते शनिवार को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में सावित्री बाई फुले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थी. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनूंगी. लेकिन भाजपा अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ काम कर रही है, इसलिए भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन का समर्थन करूंगी.

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार फुले ने कहा कि मैंने सपा अध्यक्ष से भेंट कर पिछड़ा वर्ग के लोगों में भाजपा के प्रति नाराज़गी के बारे में बात की है. उन्होंने आगे कहा कि दलित होने की वजह से पार्टी ने मेरी बात कभी नहीं सुनी इसलिए मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक भाजपा में वापस नहीं जाऊंगी. संसद के बाहर संविधान की प्रतियां जलीं, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया.

फुले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दलित के प्रति प्रेम को दिखावा करार देते हुए कहा कि योगी का दलित प्रेम महज दिखावा है. अगर मुख्यमंत्री दलितों से प्रेम करते हैं तो उन्हें गले लगाकर दिखाएं. फुले ने प्रश्न किया कि मुख्यमंत्री योगी दलितों का सम्मान क्यों नहीं करते?

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+