May a good source be with you.

आंध्रप्रदेशः मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध होने पर पिता ने बेटी को उतारना चाहा मौत के घाट, मामला दर्ज

बेटी ने कहा कि वह वयस्क है और जावेद से शादी करना चाहती है.

आंध्र प्रदेश के गुडूर में एक पिता ने मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध होने पर अपनी बेटी को जान से मारने की कोशिश की है. पीड़ित युवती का मुस्लिम युवक जावेद के साथ प्रेम संबंध है और दोनों शादी करना चाहते हैं. इस बात से नाराज़ पिता ने अपनी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया.

डेक्कन क्रॉनिकल की ख़बर के अनुसार देवसेना और जावेद तीसरे वर्ष की छात्र हैं और एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं.

बीते शुक्रवार को जावेद देवसेना के घर बातचीत करने आया था. लेकिन जावेद के घर से जाने के बाद पिता ने देवसेना पर चाकू से हमला कर दिया.

घायल देवसेना ने जावेद को फोन कर हमले की जानकारी दी. जिसके बाद जावेद अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल पर आया और देवसेना को अस्पताल ले गया. जहां उसे आठ टांके लगाए गए. बाद में दोनों  पिता के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए.

देवसेना ने कहा कि वह वयस्क है और जावेद से शादी करना चाहती थी. लेकिन उसके पिता इस बात से सहमत नहीं थे. देवसेना ने आगे कहा कि शादी की बात करने के लिए जावेद को घर बुलाने के बाद उसके पिता ने हमले की योजना बनाई थी. फिलहाल पुलिस मामले शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+