दिल्ली उच्च न्यायालय ने दी मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को ज़मानत
न्यायालय ने नवलखा की ट्रांज़िट रिमांड को खारिज करते हुए ज़मानत के आदेश दिए।
भीमा कोरेगांव हिंसा के सन्दर्भ में पिछले माह अगस्त 28 को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उनकी ट्रांज़िट रिमांड खारिज करते हुए ज़मानत दे दी।
गौरतलब है कि बीते एक महीने से गौतम नवलखा समेत गिरफ़्तार किए गए पाँचों मानवाधिकार कार्यकर्ता, सुधा भारद्वाज, वरवरा राव, वर्नोन गोंसाल्वस और अरुण फरेरा हाउस अरेस्ट पर हैं। लेकिन अब तक सिर्फ गौतम नवलखा को ही ज़मानत मिल पाई है।
इस मामले में आगे जानकारी हासिल होने पर ख़बर को अपडेट किया जाएगा।