हाइकोर्ट ने नीतीश कुमार को लगाई फटकार, तेजस्वी ने पूछा- बागों में बहार है चाचाजी?
कोर्ट ने कहा है कि सरकार शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है, अगर वह सुधार नहीं कर सकती तो सरकारी स्कूलों को बंद ही कर देना चाहिए.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना हाइकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. राज्य में शिक्षा की बदहाल स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने कहा है कि सरकार शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है, अगर वह सुधार नहीं कर सकती तो सरकारी स्कूलों को बंद ही कर देना चाहिए.
पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा के नाम पर क्यों मजाक बना रखा है? सरकार स्कूलों को बंद ही क्यों नहीं कर देती? शिक्षकों के बिना बच्चे पढ़ने कहां जाएंगे?
नीतीश जी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाप्त कर दी है लेकिन फिर भी बहार है। है ना चाचा?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 7, 2018
राज्य के नेता विपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बाबत ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ” पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा के नाम पर क्यों मजाक बना रखा है? सरकार स्कूलों को बंद ही क्यों नहीं कर देती? शिक्षकों के बिना बच्चे पढ़ने कहां जाएंगे? नीतीश जी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाप्त कर दी है लेकिन फिर भी बहार है, है ना चाचा?
बता दें कि बिहार में हाइस्कूली शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की कमी के अलावा एक मिडिल स्कूल के अपग्रेडेशन के मामले में राज्य सरकार के सुस्त रवैये के कारण कोर्ट नाराज़ था. न्यूज़18 के मुताबिक इस मामले में कोर्ट ने सरकार से जवाब भी मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को की जानी है.