भारत के सभी चौकीदार ईमानदार हैं, बस एक चौकीदार चोर है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “नोटबंदी के दौरान आपको लाइनों में खड़ा किया गया. क्या उस लाइन में कभी अनिल अंबानी दिखें?”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के यमुना नगर में आयोजीत जनसभा में मोदी सरकार पर खूब बरसे. उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान के चौकीदार ईमानदार हैं. बस एक चौकीदार चोर है. आप सभी को चौकीदार मत बनाइए. हम सब चौकीदार नहीं हैं.
राहुल गांधी मोदी सरकार के तमाम वादों को याद करते हुए उन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपके खाते में 15 लाख रुपए आएंगे. क्या रुपए आए? नरेन्द्र मोदी ने मात्र 15 लोगों का ही साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए माफ़ कर दिया. इसमें अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों का नाम है. जब किसान कर्ज माफ़ी की बात करता है तो सरकार कहती है कि यह हमारी पॉलिसी नहीं.”
उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि “नोटबंदी के दौरान आपको लाइनों में खड़ा किया गया. क्या उस लाइन में कभी अनिल अंबानी दिखें?” राहुल ने आगे कहा कि नीरव मोदी चोर है, ललित मोदी चोर है और चौकीदार भी चोर है.
राफ़ेल के मुद्दे पर एक बार फिर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं. लेकिन राफ़ेल मेक इन फ्रांस हो गया. कॉन्ट्रैक्ट एचएएल से छीन कर अंबानी को दे दिया.”