हरियाणा के झज्जर में महिला से दुष्कर्म, हत्या
पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रूपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
हरियाणा के झज्जर जिले में कुछ लोगों ने 45 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
झज्जर के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना तब हुई जब महिला घर पर अकेली थी। उसका शव बुधवार को बरामद किया गया। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रूपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है।उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
इस बीच ग्रामीणों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।