May a good source be with you.

हरियाणाः बिना परमिशन स्ट्रॉन्ग रूम घुसा संदिग्ध ट्रक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

कांग्रेस के नेताओं ने कहा, “प्रशासन ने मिलकर संदिग्ध ट्रक को ईवीएम बदलने के लिए अंदर जाने दिया है.”

ईवीएम के रख रखाव का मामला इन दिनों विवादों में है. ताज़ा मामले में हरियाणा के फतेहाबाद में बीते मंगलवार को ईवीएम बदलने की कथित मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक ट्रक संदिग्ध तौर पर स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर घुस गया. ड्राइवर के पास परमिशन संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे. इसके बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफ़ी बवाल काटा.

दैनिक सवेरा  की ख़बर के अनुसार मामला भोड़िया खेड़ा में स्थित राजकीय महिला कॉजेल में बने स्ट्रॉग रूम जिसमें ईवीएम रखी थीं. ईवीएम गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कांग्रेस के सिरसा उम्मीदवार और कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और अन्य नेता तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया.

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने ज़िला प्रशासन समेत फतेहाबाद के डीसी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कांग्रेस के नेताओं ने कहा, “प्रशासन ने मिलकर संदिग्ध ट्रक को ईवीएम बदलने के लिए अंदर जाने दिया.” कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भाजपा के एजेंट करार दिया है.

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया, “बीते मंगलवार शाम 4:30 बजे मतगणना केंद्र पर खाली संदूकों से भरा ट्रक पहुंचा था. जिसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर वाहन को तहसीलदार द्वारा टोहाना से लाया गया. इन संदूकों में मतगणना के उपरांत ईवीएम मशीनों को रखा जाना है. मौके पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थिति के बारे में बता दिया गया. अब वे पूरी तरह से संतुष्ट है. किसी प्रकार की कोई गलतफहमी न हो, इसलिए खाली संदूकों को वापस भिजवा दिया गया है.”

ग़ौरतलब है कि हरियाणा में छठे चरण में लोकसभा की 10 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+