May a good source be with you.

हार्दिक का अनशन सातवें दिन पहुंचा, पानी भी बंद किया

पाटीदार समुदाय के लोगों को शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण देने की मांग कर रहे हार्दिक पटेल

पाटीदार समुदाय के लोगों को शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण देने की मांग कर रहे नेता हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन आज सातवें दिन पर पहुंच गया और हार्दिक ने बताया कि अब उन्होंने जल ग्रहण करना भी बंद कर दिया है।

हार्दिक ने एक बयान में कहा कि यद्यपि उन्होंने भोजन और पानी लेना बंद कर दिया है लेकिन वह महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हुए तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक उन्हें विजय प्राप्त नहीं हो जाती।

कांग्रेस नेता कानू कलसारिया,राज्य इकाई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाड़िया और विधायक विक्रम मदाम सहित गुजरात कांग्रेस के अनेक नेताओं ने आज हार्दिक से मुलाकात करके उन्हें अपना समर्थन दिया।

हार्दिक से मुलाकात के बाद मोधवाड़िया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार अलगाववादियों से बातचीत का सकती है तो हार्दिक से क्यों नहीं।

उन्होंने प्रश्न किया,‘‘मैं गुजरात और केन्द्र सरकार से हार्दिक से बातचीत करने और समाधान निकालने का अनुरोध करता हूं। अगर हमारे प्रधानमंत्री पाकिस्तान जा कर (पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं, अगर अलगाववादियों से बातचीत हो सकती है तो हार्दिक के साथ क्यों नहीं?’’

वहीं कलसारिया ने आरोप लगाया कि पुलिस लोगों को हार्दिक के आवास पर आने से रोक रही है।

गौरतलब है कि हार्दिक ने पाटीदार आंदोलन के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर 25 अगस्त से अनशन शुरू किया है।

अहमदाबाद और गांधीनगर के अधिकारियों द्वारा हार्दिक को अनशन के लिए स्थान देने से इनकार के बाद हार्दिक घर पर ही अनशन कर रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+