कांग्रेस में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, 12 मार्च को राहुल गांधी की उपस्थिति में ग्रहण करेंगे सदस्यता
हार्दिक पटेल गुजरात में पटेल समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हैं, कांग्रेस को आम चुनाव में इसका लाभ मिलने की संभावना है.
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल आगामी 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण करेंगे.
हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि समाज और देश की सेवा करने के अपने इरादों को पूरा करने के लिए, मैंने 12 मार्च को राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने का फ़ैसला किया है.
https://twitter.com/HardikPatel_/status/1104732714173980672
हार्दिक पटेल गुजरात में पटेल समुदाय के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं. हार्दिक गुजरात में पटेल समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हैं, कांग्रेस को आम चुनाव में इसका लाभ मिलने की संभावना है