एचएएल राफ़ेल विमानों का निर्माण करने के लिए सक्षम था- एचएएल चेयरमैन आर. माधवन
आर माधवन ने कहा कि मौजूदा सरकार राफ़ेल विमान जल्द से जल्द चाहती थी इसलिए 36 विमानों का सौद किया गया.
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन आर. माधवन ने कहा कि एचएएल राफ़ेल विमानों का निर्माण करने में सक्षम था. लेकिन मौजूदा सरकार को राफ़ेल जल्द से जल्द चाहिए था. इसलिए 36 विमानों की खरीद का सौदा किया गया.
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए माधवन ने कहा, “जब राफ़ेल की बात चल रही थी तब एचएएल सक्षम था. लेकिन, सरकार ने जल्द से जल्द उसे हासिल करने की आवश्यकता को देखते हुए 36 राफ़ेल विमानों का सौद किया. यहां 36 विमानों को बनाने का सवाल ही नहीं उठता है. यदि पहले की तरह 126 विमान खरीदने होते तो कुछ विमान हम खरीदते और कुछ यहां पर बनाते.”
उन्होंने आगे कहा कि चूंकि मौजूदा सौदे में एचएएल शामिल नहीं है इसलिए वे इस बारे में कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.
R Madhavan, HAL Chairman on #Rafale: If like earlier, 126 aircraft were to be made, some would have been made here and other would have been bought, since now they have bought 36 there’s no question of us making it. HAL is not involved; I’d not like to comment now. 2/2 https://t.co/v1EBeWGnVN
— ANI (@ANI) December 22, 2018
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने और राफ़ेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार पर राफेल सौदे में एचएएल की अनदेखी करने के भी आरोप लगे हैं.