May a good source be with you.

लाइव बातचीत में शर्मिंदा होने से बच रही है भाजपा, गुजरात के मुख्यमंत्री ने बातचीत से पहले ही तय किए सवाल-जवाब

विडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये बातचीत करते हुए लोगों ने मुख्यमंत्री से किए रटे-रटाये सवाल.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की लाइव चर्चा में लोगों द्वारा पूछे गए सवाल पहले से तय किए गए थे और मुख्यमंत्री ने भी केवल तय सवालों के जवाब ही दिए.

जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गांधी नगर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के  ज़रिये 666 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही 21 ज़िलों के छात्र, शिक्षक और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लाइव बातचीत भी की. लेकिन बातचीत करने के दौरान सवाल और जवाब पहले से ही निर्धारित किए गए थे. लोगों ने गाइडलाइंस के तहत रटा-रटाया जवाब दिया और मुख्यमंत्री से नई परियोजनाओं के बारे में तय सवाल पूछे.

ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाइव विडियो के ज़रिये अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी. इस दौरान एक कार्यकर्ता के सवाल से प्रधानमंत्री की किरकिर हो गई, जिसके बाद अब भाजपा लाइव बातचीत से पहले सवाल और जबावों की छंटनी कर कॉन्प्रेंस करवा रही है.

इसे भी पढ़ें- “मोदी जी सिर्फ़ टैक्स वसूली से नहीं चलेगा काम, मिडिल क्लास का भी रखिए ध्यान”- मोदी को “भक्त” ने दिखा दिया आईना

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+