गुजरात में बोले राहुल गांधी- 22 लाख खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति, मछुआरों के लिए मिनिस्ट्री और सालाना 72 हजार का न्याय देगी कांग्रेस
राहुल ने कहा, “हमारी सरकार बनने पर कर्ज न चुकाने पर किसी भी किसान को जेल की सजा नहीं होगी. इसे न्याय कहते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चुनावी रैली करने के लिए प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात पहुंचे. राहुल ने जुनागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए रोज़गार, नोटबंदी, राफ़ेल सौदा, किसान और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा और देशभक्ति की डींग हांकते हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं, युवाओं की बेरोज़गारी की बात नहीं करते. क्या इनकी बात करना देशभक्ति नहीं है? “
2 हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं पीएम मोदी
- “पिछले 5 सालों से मोदी जी ने 2 हिंदुस्तान बना रहे हैं. एक नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, अनिल अंबनी जैसे अमीरों का हिंदुस्तान और दूसरा जीएसटी, नोटबंदी और बेरोज़गारी का मार झेल रहे ग़रीबों का हिंदुस्तान.”
- मोदी सरकार ने सिर्फ 15 अमीर लोगों का कर्जा माफ किया
- “मोदी ने सिर्फ 15 लोगों के 3 लाख 50 हजार करोड़ के कर्ज माफ किया है. लेकिन किसानों के कर्ज माफी के लिए उनके पास पैसा नहीं होता है.”
कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया
- “मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान, पंजाब में 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया गया. जहां हमारी सरकार बनी वहां कर्जा माफ किया. हमने झूठा वादा नहीं किया.”
मोदी सरकार का झूठा वादा
- “मोदी ने 15 लाख हर बैंक खाते में देने का वादा किया था. लेकिन कालेधन के ख़िलाफ़ आपको बैंक के सामने खड़ा कर दिया. मोदी जी ने देश की ग़रीबों से पैसा लूट कर अमीरों का जेब भर दिया. “
ग़रीबी पर वार, 72 हज़ार
- कांग्रेस अर्थव्यवस्था को नष्ट किए बिना 20 प्रतिशत सबसे ग़रीब परिवार के खाते में 72 हजार रुपए डालेगी. न्याय योजना के तहत 5 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 5 साल में 3 लाख 60 हज़ार रुपए देने वाली है. इन पैसों से देश की ठहरी हुई अर्थव्यवस्था में गति आएगी और देश की कंपनिया चलेगी और फिर से लोगों को रोज़गार मिलेगा.”
मोदी ने अनिल अंबनी की जेब भरी
- “देशभक्ति की बात करने वाले मोदी जी राफ़ेल विमान में घोटाला करके 30 हज़ार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में भर दिए. 526 करोड़ का विमान 1600 हज़ार करोड़ में खरीदा.”
चौकीदार ने देश को लूट लिया
- “पहले नारा था ‘अच्छे दिन आएंगे’, लेकिन अब नारा है, ‘चौकीदार चोर है’. इस चौकीदार ने चोरी देश से की बेरोज़गार युवा, देश की महिला, किसान, मछुआर और मजदुरों से चोरी की है.”
किसानों को नहीं होगी सजा
- राहुल ने कहा, “हमारी सरकार बनने पर कर्ज न चुकाने पर किसी भी किसान को जेल की सजा नहीं होगी. इसे न्याय कहते हैं. हिंदुस्तान के किसानों को साल के शुरूआत में उन्हें दी जाने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी.”
मछुआरों के लिए बनेगी मिनिस्ट्री
- “कांग्रेस सरकार बनने पर मछुआरों के लिए दिल्ली में अलग से मिनिस्ट्री बनेगी. जो उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेगी.”
देश के युवा को मिलेगा रोज़गार
- राहुल गांधी ने कहा, “सता में आते ही अगले साल सरकार में खाली 22 लाख रिक्तियों को भरा जाएगा. पंचायत में 10 लाख युवाओं को रोज़गार मिलेगा.”
- उन्होंने कहा, “ युवाओं को व्यापार शुरू करने के लिए 3 सालों तक अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नया रोज़गार शुरू करने के लिए बैंक से उन्हें पूरी मदद मिलेगी.”
एक देश, एक झंडा
- “हम आपके दिल की बात सुनने आए हैं. आपके साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे. हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे. एक झंडा एक देश होगा.”
आपको तय करना है कौन सच्चा और कौन झूठा
- “एक तरफ अन्याय है, दूसरी न्याय; एक तरफ 15 लाख का झूठ, दूसरी तरफ 3 लाख 60 हजार का सच, एक तरफ 2 करोड़ नौकरियों का झूठ, दूसरी तरफ 22 लाख नौकरियों का सच- आपको तय करना है कि आप झूठ सुनोगे या सच पर भरोसा करोगे.”