May a good source be with you.

शर्मनाक: गुजरात पुलिस ने पत्रकारों के ऊपर बरसाई लाठियां, एक पत्रकार और कैमरापर्सन गंभीर रूप से घायल, देखें विडियो

गुजरात के मीडिया संस्थानों ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

गुजरात पुलिस द्वारा पत्रकारों की पिटाई किए जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम को कवर करने गए पत्रकारों के साथ पांच पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है. इस घटना के सामने आने के बाद पत्रकारों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.स

टाइम्स ऑफ इंडिया की ख़बर के मुताबिक जूनागढ़ में पांच पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज किए जाने का मामला सामने आया है. एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल के पत्रकार और कैमरापर्सन को इस दौरान गहरी चोट भी आई है. गुजरात के मीडिया संस्थानों ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

https://twitter.com/iScrew/status/1127847658209648640

टाइम्स ऑफ इंडिया  के मुताबिक सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो जाने के बाद राज्य के गृहमंत्री ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+