May a good source be with you.

गुजरात के भाजपा मंत्रियों का काला जादू देखने का विडियो हुआ वायरल, बोले- ये ईश्वरीय उपासना है

कांग्रेस ने इस घटना में दो मंत्रियों की भागीदारी को शर्मनाक और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला बताते हुए दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है.

गुजरात के बोटाड ज़िले में भूत भगाने के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे गुजरात के दो कैबिनेट मंत्रियों का विडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है.

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार स्थानीय भाजपा इकाई की तरफ से शनिवार को बोटाड ज़िले के एक मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वायरल विडियो में गुजरात के शिक्षा और राजस्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री आत्माराम परमार को  देखा जा सकता है.

कांग्रेस ने इस घटना में दो मंत्रियों की भागीदारी को शर्मनाक और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला बताते हुए दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है.

हालांकि,  इस विवाद को बढ़ता देख भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने रविवार को कहा कि इस अवसर पर उपस्थित लोग दैवीय शक्ति के उपासक थे. मैंने कार्यक्रम में भाग लिया क्योंकि यह ईश्वरीय शक्ति के उपासकों का जमावड़ा था, न कि अंधविश्वास फैलाने वाले थे.

उन्होंने आगे कहा कि वे ईश्वरीय देवी के उपासक हैं और गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में पाए जाते हैं. हम राजनीतिक जीवन में हैं और चुनाव के दौरान हम समाज के विभिन्न स्तरों को पूरा करते हैं. इसमें गलत क्या है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+