गुजरात: अडानी के अस्पताल में पांच सालों में 1,000 बच्चों की मौत
उपमुख्यमंत्री ने मौत के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 2014-15 में 188, 2015-16 में 187, 2016-17 में 208, 2017-18 में 276 और 2018-19 में 159 बच्चों की मौत हुई.
गुजरात के भुज टाउन में अडानी फ़ाउंडेशन के अंतर्गत संचालित होने वाले अस्पताल में पिछले पांच सालों में एक हज़ार बच्चों की मौत हो गई है. मौत के पीछे गंभीर बीमारियों के साथ चिकित्सा जटिलताओं को ज़िम्मेदार ठहराया गया है. यह जानकारी गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने विधानसभा में साझा की.
एनडीटीवी के अनुसार नितिन पटेल ने कांग्रेस विधायक संतोकबेन अरेथिया की ओर से प्रश्न काल में उठाए गए सवाल का लिखित जवाब में बताया कि “अडानी फाउंडेशन की ओर से संचालित अस्पताल में पिछले पांच साल के भीतर 1018 बच्चों की मौत हुई.
स्वास्थ्य महकमा संभालने वाले उपमुख्यमंत्री ने मौत के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 2014-15 में 188, 2015-16 में 187, 2016-17 में 208, 2017-18 में 276 और 2018-19 में 159 बच्चों की मौत हुई.
उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस संबंध में सरकार के द्वारा एक कमेटी भी गठित की गई थी. गठित कमेटी ने अपने रिपोर्ट में बताया कि समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों में कई प्रकार के गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही है.
यही है कि बच्चों की मौतों की संख्या काफ़ी है. उपमुख्यमंत्री के अनुसार रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अस्पताल में तय मानक गाइडलाइन्स के आधार पर ही