May a good source be with you.

गूगल के इस टूल की मदद से केरल की बाढ़ में फंसे लोगों की होगी तलाश

बाढ़ प्रभावित लोगों की जानकारी देने और पाने, दोनों में ही मिलेगी सहायता

केरल की बाढ़ ने भयावहता के सारे पैमानों को तोड़ दिया है। अब तक 324 से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में गूगल ने बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए “गूगल पर्सन फाइंडर” नामक ‘टूल’ लॉन्च किया है। इसके ज़रिये लोगों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।

गूगल के इस टूल में आपको उसी शख्स की जानकारी मिलेगी, जिसको आप ढूंढना चाहते हैं। लापता शख्स के नाम को लिखते ही उससे जुड़ी कई जानकारियां आप को मिल जाएंगी। इसमें उसका पता भी शामिल होगा।

इस टूल का इस्तेमाल सबसे पहले कैरेबियन देश हैती में आये भूकंप के दौरान किया गया था। भारत में सबसे पहले इसका इस्तेमाल उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान लोगों को ढूंढने के लिए किया गया था।

कैसे करें इस्तेमाल-

अपने स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर के ब्राउज़र पर जाकर “http://g.co/pf” वेबसाइट पर जाएँ। यहां ऊपर बाईं ओर बने मैन्यू बटन पर क्लिक करें। यहां आपको ‘Kerala Flooding’ विकल्प दिखाई देगा। अगर आप किसी व्यक्ति के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो ‘I’m looking for someone’ पर क्लिक करें और अगर आपके पास किसी व्यक्ति की जानकारी है तो ‘I have information about someone’ पर क्लिक करें।

ऐसे कर सकते हैं मदद –

केरल के लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए देश के सभी लोगों से आग्रह है कि अपनी क्षमतानुसार राहत कोष में योगदान दें। https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/ पर जाकर आप ऑनलाइन अपना योगदान दे सकते हैं अथवा ट्विटर पर बताये गए बैंक खाते में अपनी योगदान राशि जमा कर सकते हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+