देश की जनता को बीजेपी दे जवाब, कहां हैं अच्छे दिन- मायावती
उन्होंने कहा, “आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने को तैयार है. लेकिन मोदी सरकार ने देश की जनता से किए वायदों को भूल गयी.”
बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी वादों को लेकर करारा हमला किया है. तंज कसते हुए मायावती ने कहा कि पीएम का हवा हवाई विकास हवा खाने गया.
उन्होंने कहा, “आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने को तैयार है. लेकिन मोदी सरकार ने देश की जनता से किए वायदों को भूल गयी.”
बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि, “ बीजेपी राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ताल ठोक रही है. बीजेपी जो चाहे करे लेकिन पहले करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों आदि को बताये कि अच्छे दिन लाने व अन्य लुभावने चुनावी वायदों का क्या हुआ? क्या हवा-हवाई विकास हवा खाने गया?”
बीजेपी राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ताल ठोक रही है। बीजेपी जो चाहे करे लेकिन पहले करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों आदि को बताये कि अच्छे दिन लाने व अन्य लुभावने चुनावी वायदों का क्या हुआ? क्या हवा-हवाई विकास हवा खाने गया?
— Mayawati (@Mayawati) March 11, 2019