इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार
एक कारोबारी प्रतिनिधि से कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत ले रहा था.
सीबीआई ने गुवाहाटी में इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक दिव्य ज्योति दत्ता को मंगलवार एक कारोबारी प्रतिनिधि से कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि कारोबारी प्रतिनिधि बेंडांग नारो और उनके सहयोगी लाल चंद चौधरी को भी दत्ता को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नारो समूचे पूर्वोत्तर में इंडियन ऑयल के नये बिक्री केंद्रों को हासिल करने के लिये मदद के एवज में दत्ता को कथित रूप से रिश्वत दे रही थीं.
अधिकारियों ने बताया कि दत्ता ने उन्हें कम्प्युटर प्रणाली में छेड़छाड़ कर सरकारी कंपनी के नये बिक्री केंद्रों की लॉटरी जीतने में उनकी मदद का आश्वासन दिया था.