May a good source be with you.

पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं – एक और पुलिसकर्मी ने भीड़ की दरिंदगी में गंवाई अपनी जान

गाज़ीपुर में मोदी की रैली से ये पुलिस अफसर अपनी ड्यूटी ख़त्म करके लौट रहे थे.

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में शनिवार, 29 दिसम्बर को भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान एक कांस्टेबल की मौत हो गई और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह पुलिसकर्मी शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान विशेष ड्यूटी पर तैनात थे जिसे ख़त्म करके लौट रहे थे.

मीडिया से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने रुआंसा होकर कहा, “हम अपनी ड्यूटी ख़त्म करके एक पुल के पास गए थे. हमें कंट्रोल रूम से ख़बर मिली कि वहां ट्रैफिक जैम हुआ है. हमें कंट्रोल रूम से वहां रहकर जैम हटाने के लिए कहा गया.”

उन्होंने आगे बताया, “निषाद समुदाय के कुछ लोग वहां प्रदर्शन कर रहे थे. हमने वहां आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को शांत करने कि कोशिश लेकिन वो नहीं माने. उसके बाद उन्होंने हम पर पत्थर, ईंटें और डंडे फेंकने शुरू किया. इसमें 2-3 पुलिस अफसर घायल हो गए. एक कांस्टेबल ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

ज्ञात हो कि मारे गए कांस्टेबल करीमुद्दीन पुलिस थाने में ड्यूटी पर थे. उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात किया गया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+