May a good source be with you.

भाजपा कार्यकर्ताओं पर उंगली उठाने वालों की उंगली सलामत नहीं रहेगी: मोदी जी के मंत्री मनोज सिन्हा ने उगला जहर

केंद्रीय मंत्री ने मनोज सिन्हा ने यह बयान गुरुवार को गाजीपुर में आयोजित एक सभा के दौरान दिया.

केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि यदि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर किसी ने उंगली उठाई तो 4 घंटे में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी.

एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने यह बयान गुरुवार को गाजीपुर में आयोजित एक सभा में दिया है.

इसके साथ ही  मनोज सिन्हा ने कहा, “बीजेपी के कार्यकर्ता अपराध से अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने के लिए तैयार हैं. कोई भी पूर्वांचल का अपराधी किसी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आकर बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाएगा. उसकी आंख सलामत नहीं रहेगी.”

ग़ौरतलब है कि चुनावी मौसम में भाजपा नेताओं द्वारा विवादित बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. चुनाव आयोग अब तक कई नेताओं पर कार्रवाई कर चुका है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 72 घंटे तक चुनावी भाषण देने पर रोक लगी थी. मोदी सरकार में मंत्री मेनका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा के नेता बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+