सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #GayabHoGaya, यूजर्स ने मोदी राज में ग़ायब हुई हर चीज की बनाई लिस्ट
राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोदी सरकार का नारा ‘गायब हो गया’ कर देना चाहिए.
राफ़ेल विवाद पर सुप्रिम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से राफ़ेल सौदे से जुड़ी ज़रूरी कागज चोरी हो गए हैं. नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले भाजपा सरकार की इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने हैशटैग #GayabHoGaya का उपयोग कर मोदी सरकार की जमकर फ़जीहत की है. अब तक हैशटैग #GayabHoGaya से 17 हजार से ज्यादा ट्विट किए जा चुके हैं.
दरअसल, सुप्रिम कोर्ट में सरकार द्वारा फाइल चोरी होने की इस प्रतिक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मज़ाक उड़ाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोदी सरकार का नारा ‘गायब हो गया’ कर देना चाहिए. इसके तुरंत बाद हैशटैग #GayabHoGaya सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.
इस हैशटैग के तहत लोग बेरोज़गारी, विकास, किसानों की आय, व्यवसाय, लघु-उद्योग एवं अन्य सभी मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना करने लगे.
एक ट्विटर यूजर ने विडियो शेयर किया जिसमें कुंभ 2019 मेले में तैनात कर्मचारियों को कुंभ खत्म होने के बाद भी उनकी मज़दूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें विलाप करते देखा गया. वहीं, मेले के दौरान पीएम मोदी द्वारा 5 सफाईकर्मियों की पैर धोने के फोटो के साथ, मज़दूरों को भुगतान नहीं करने पर अधिकारियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने एकत्रित हुए श्रमिकों ने कहा कि, उन्हें खाने और दवा खरीदने के लिए भीख मांगने का सहारा लेना पड़ता है, क्योंकि सीवेज की सफाई करने की वजह से उनका स्वास्थय बिगड़ जाता है. यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वहीं एक अन्य यूजर ने विडियो साझा करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले मोदी जी ने कुछ सफ़ाईकर्मियों के पैर धोने का नाटक किया था. लेकिन उन्होंने कुंभ मेले की सफाई के लिए हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया है. हम उसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह फरार है.” #GayabHoGaya
“Few days back Modi ji did drama for washing the feet of few safai karamcharis. But he has not paid our salaries for cleaning the Kumbh Mela. We are trying to find him but he is absconding” 👇
Salaries due #GayabHoGaya https://t.co/BdCeRMj4gO— GeetV (@geetv79) March 7, 2019
एक यूजर ने पीएम मोदी के हाथ में कागज के एक सेट के साथ घूमते हुए एक तस्वीर शेयर की और कहा लिखा कि #GayabHoGaya रक्षा मंत्रालय से राफ़ेल दस्तावेज चोरी करते हुए चौकीदार की एक असली तस्वीर.
https://twitter.com/rkhuria/status/1103654469026439174
एक ट्वीटर यूजर ने सतीश आचार्या के एक कार्टून शेयर किया. जहां प्रेस को ब्रीच ऑफ सीक्रेट अधिनियम के तहत फंसा हुआ दिखाया गया है. फ्री स्पीच #GayabHoGaya
https://twitter.com/Zoheb_Sh/status/1103648852786085888
सरल पटेल नामक एक ट्विटर यूजर पीएम मोदी, अमित शाह की फोटो को आसाराम बापू के साथ शेयर किया. जिसमें ये लिखा था, फाइल्स गायब, गवाह गायब और जज गायब. #GayabHoGaya
Kids-Adult-Legend #GayabHoGaya pic.twitter.com/rhySxoXLy0
— Saral Patel (@SaralPatel) March 7, 2019
वहीं, एक अन्य ट्वीटर यूजर ने एक सूची शेयर करते हुए कहा कि इस सरकार (मोदी सरकार) में सब कुछ गायब हो रहा है.
Under this government everything seems to be disappearing-
2 Crore Jobs- disappeared.
Promise of ₹15 lakhs for all- disappeared.
Economic growth- disappeared.
GDP Data- disappeared.
Unemployment Data- disappeared.
Rafale files – disappeared.#GayabHoGaya
— Saral Patel (@SaralPatel) March 7, 2019
वहीं, एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, यदि राफ़ेल सौदे से जुड़े कागज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए तो फिर सीएजी ने क्या ऑडिट किया था?
#GayabHoGaya If Rafale Files are missing what did CAG Audit? Invisible Papers?
— RKHuria (@rkhuria) March 7, 2019
भाजपा की वेबसाइट हैक होने पर एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा कि भाजपा की वेबसाइट #GayabHoGaya
BJP website – #GayabHoGaya pic.twitter.com/EHtnoG35mk
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) March 7, 2019