अडानी के हाथ में गए देश के 5 बड़े एयरपोर्ट, 50 सालों तक के लिए मिला कॉन्ट्रैक्ट
इसमें लखनऊ, मंगलौर, तिरवंतपुरम, अहमदाबाद और जयपुर एयरपोर्ट शामिल है. यह कांट्रैक्ट अगले 50 सालों तक के लिए है.
अडानी एंटरप्राइजेज ने देश के पांच बड़े शहरों के एयरपोर्ट के लिए लगाई गई बोली जीत ली है. इसमें लखनऊ, मंगलौर, तिरवंतपुरम, अहमदाबाद और जयपुर एयरपोर्ट शामिल है. यह कांट्रैक्ट अगले 50 सालों तक के लिए है.
पंजाब केसरी के मुताबिक़ इन 5 एयरपोर्ट के पैसेंजर टिकट पर लगने वाली फीस से कमाई का हिस्सा मिलेगा न कि रेवेन्यू शेयर पर. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक़ 6 शहरों के लिए 10 बिडर ने 32 बोली लगाई.
जानकारी के मुताबिक कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएनसी इंफ्रा ने भी बोली में हिस्सा लिया था. लेकिन वो बोली नहीं जीत पायी.
गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने मुबंई एयरपोर्ट ने 23 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है. इसमें दो दक्षिण अफ्रीकी कंपनियां हैं.