मोदी सरकार की अनदेखी ने ले ली गंगा पुत्र की जान, नहीं रहे पर्यावरणविद् जी डी अग्रवाल
प्रोफ़ेसर जी डी अग्रवाल पिछले 22 जून से लगातार अनशन पर थे।
मोदी सरकार से गंगा की सफाई करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे 87 वर्षीय पर्यावरणविद् प्रोफ़ेसर जी डी अग्रवाल का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। वे पिछले 22 जून से लगातार अनशन पर थे। एनडीटीवी की एक ख़बर के मुताबिक़ जाने-माने पर्यावरणविद् अग्रवाल को दिल का दौरा पड़ा था।
गौरतलब है कि जी डी अग्रवाल एक ऐसे कानून की मांग कर रहे थे, जिससे गंगा का संरक्षण हो पाएगा और गंगोत्री और उत्तराखंड में उत्तरकाशी के बीच उसके निरंतर प्रवाह को बनाए रखेगा। स्वामी ज्ञान स्वरुप के नाम से प्रसिद्ध जी डी अग्रवाल को 109 दिनों के अनशन के बाद पुलिस द्वारा ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था।
जी डी अग्रवाल के निधन पर ट्विटर के ज़रिये कई लोगों ने शोक जताया है।
The saintly 86-year old Professor and environmentalist G D Agarwal sitting on ‘fast unto death’ since June 22 to save River Ganga has passed away.
— Nitin Sethi (@nit_set) October 11, 2018
GD Agarwal, our leading environmentalist who fasted 109 days to save the Ganga, was forcibly picked up by the Uttarakhand police&hospitalized yesterday.He passed away today after his pleas to save the Ganga fell on Modi’s deaf years. RIP Dear Sir. This world is not for pure souls https://t.co/7a95ICK1tq
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 11, 2018
Ignored by the Govt, Environmentalist G.D. Agarwal Dies While on Fast to Save the Ganga https://t.co/KrXQ5rGMns via @thewire_in
— Siddharth (@svaradarajan) October 11, 2018