May a good source be with you.

शर्मनाक: उत्तर प्रदेश के अस्पताल में महिला मरीज के साथ गैंगरेप

शनिवार रात को एक स्टाफ नर्स ने महिला को दर्द से राहत के लिए इंजेक्शन लगाया.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला मरीज़ के साथ निजी अस्पताल के तीन वॉर्ड ब्वॉय द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना मेरठ शहर से 450 किलोमीटर दूर की है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला पिछले कुछ महीनों से पेट की समस्या से पीड़ित थी. जिसके कारण दो दिन पहले ही उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोप के अनुसार, शनिवार रात को एक स्टाफ नर्स ने महिला को दर्द से राहत के लिए इंजेक्शन लगाया. इसके बाद अस्पताल में काम करने वाले तीनों वॉर्ड बॉय ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

रविवार की सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इससे पहले की वह शिकायत दर्ज करा पाते अस्पताल वालों ने पीड़िता को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया.

डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक पीड़िता के परिजन ने बताया कि घटना की शिकायत अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से की गई, लेकिन सबने उन्हें अनसुना कर दिया.

डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. ज़िला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी नर्स स्टाफ की तलाश जारी है.

गौरतलब है कि मेरठ शहर में हाल ही के दिनों महिलाओं की असुरक्षा का यह दूसरा मामला सामने आया है. पिछले दो दिनों में सोशल मीडिया पर मेरठ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक स्कूली छात्रा के साथ चार लड़के बदसलूकी कर रहे थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+