May a good source be with you.

जम्मू-कश्मीर: IAS छोड़ राजनेता बने शाह फैसल गिरफ़्तार

विदेश जा रहे शाह फैसल को दिल्ली हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया है.

पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल को दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस ने शाह फैसल को कश्मीर भेजकर उनके घर पर नज़रबंद किया है.

ताज़ा रिपोर्टस के मुताबिक पुलिस ने विदेश जा रहे शाह फैसल को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका लिया. जिसके बाद उन्हें कश्मीर भेजकर उनके ही घर पर नज़रबंद किया गया है.

बता दें कि सिविल सर्विसेज से इस्तीफ़ा देने के बाद हाल ही में शाह फैसल ने अपनी पार्टी बनाई थी.

हाल ही में ईद के मौके पर शाह फैसल ने ट्वीट कर कहा था कि कश्मीर में ईद नहीं है. लोग परेशान हैं और रो रहे हैं. हमारी ईद तब होगी जब हमें हमारे हक वापस मिलेंगे.

https://twitter.com/shahfaesal/status/1160569983602008064

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+