पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे होगा अंतिम संस्कार.
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीते मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
67 वर्षीय सुषमा स्वराज को मंगलवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर एम्स अस्पताल लाया गया और सीधे आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती किया गया. जहां दिल की गति रूक जाने के कारण उनका निधन हो गया.
बता दें कि सात बार सांसद रह चुकी सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. उन्होंने 2014-2019 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था.
सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा.