पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में निधन
बीते 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था.
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे.
66 वर्षीय जेटली का पिछले कई दिनों से एम्स में इलाज चल रहा था. उन्होंने शनिवार को 12.07 बजे अंतिम सांस ली.
बीते 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था.
ग़ौरतलब है कि खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. अरुण जेटली साल 2014 से 2019 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे.