जम्मू कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती गिरफ़्तार, पीडीपी नेता सज्जाद लोन और इमरान अंसारी भी हिरासत में
अपनी गिरफ़्तारी पर महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि गिरफ़्तार करके सरकार डरा नहीं सकती है. उन्होंने कहा है कि आप हमें जेल भेज सकते हैं, लेकिन हमारे विचारों को नहीं मार सकते.
जम्मू कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती सईद को गिरफ़्तार किया गया है. इन दोनों नेताओं को रविवार की देर शाम उनके घर के भीतर नज़रबंद किया गया था. साथ में ताज़ा ख़बर यह भी है कि पीडीपी नेता सज्जाद लोन और इमरान अंसारी भी हिरासत में हैं.
अपनी गिरफ़्तारी पर महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि गिरफ़्तार करके सरकार डरा नहीं सकती है. उन्होंने कहा है कि आप हमें जेल भेज सकते हैं, लेकिन हमारे विचारों को नहीं मार सकते.
@MehboobaMufti has been taken from her house. “How far will the mighty Indian establishment go to muzzle the voice of dissent? Not being satisfied with my house arrest, I am now being being arrested & taken away. This won’t deter me. You can jail us but not our ideas & opinions.” pic.twitter.com/S1ur4nxdtk
— Aatish Taseer (@AatishTaseer) August 5, 2019
बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A को हटा दिया है. इसके पहले जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं को नज़रबंद किया गया था. सरकार ने जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा भी दिया है.
बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पीडीपी सहित वामदलों ने इस विधेयक के ख़िलाफ़ मतदान किया है.