‘दिल्ली की बेमिसाल मुख्यमंत्री थीं शीला दीक्षित’: कांग्रेस नेता के निधन पर राजनेताओं सहित पत्रकारों की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
शिला दीक्षित के अचानक निधन से देशभर में शोक की लहर छा गई है.
कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज (20 जुलाई) को निधन हो गया. वह 81 साल की थी.
शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं. शनिवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट (हृदय की धड़कनों का अनियंत्रित होना) की परेशानी हुई थी जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
शीला दीक्षित ने 15 साल (1998 से लेकर 2013) तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया. शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है.
कई लोग उन्हें दिल्ली के सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों में से एक मानते हैं. लोगों ने शिला दीक्षित के शासन में राजधानी के विकास की प्रशंसा की. शहरी बुनियादी ढांचे से लेकर दिल्ली मेट्रो तक उनके कार्यकाल की देन है.
शीला दीक्षित के अचानक निधन से देशभर में शोक की लहर छा गई है. पीएम मोदी, राहुल गांधी, विपक्षी नेताओं, अभिनेताओं समेत आम जनता ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “वो कांग्रेस की चहेती बेटी थीं. दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है. अपने तीन कार्यकालों में उन्होंने काफी अच्छा काम किया. मैं शीला दीक्षित के निधन से बेहद दुखी हूं.”
I’m devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.
My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की पूर्व सीएम के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा, “शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुःख हुआ. शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं. उन्होंने ने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi’s development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुःख हुआ. उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं.”
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 20, 2019
पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय माकन ने शीला जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “विश्वास करना मुश्किल है मेरी गुरु और मां जैसी शख्सियत शीला दीक्षित जी अब नहीं रही. दिल्ली उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती. मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मुझे एक युवा राजनेता के रुप मे तैयार किया और अपने मार्गदर्शन में मुझ सीखने का अनुभव दिया. ओम शांति.”
Hard to believe-My mentor and a mother like figure to me #SheilaDikshit ji is no more.
Delhi can never forget her contribution
I will always thankfully remember the way she groomed me as a young politician and granted me valuable learning experience under her guidance! OmShanti pic.twitter.com/7G6xB2UIbC
— Ajay Maken (@ajaymaken) July 20, 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अब नहीं रही. शाली दीक्षित के जाने का गहरा दुख हुआ. वह एक बड़ी कांग्रेसी नेता थी जो अपने सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती थी. शीला जी का पार्टी लाइन से अलग भी काफी सम्मान किया जाता था.”
The passing away of former Chief Minister of Delhi, Smt. Sheila Dixit is deeply saddening. She was a tall Congress leader known for her congenial nature.
Sheilaji was widely respected cutting across party lines. My thoughts are with her bereaved family & supporters. Om Shanti!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 20, 2019
पत्रकार निधि राजदान ने ट्वीट कर लिखा, “शील दीक्षित के निधन के बारे में जानकर काफी दुख हुआ. वह एक बहुत अच्छी व्यक्ति थी, हमेशा पत्रकारों से कहा कि वे पहले भोजन करें और फिर काम करें. हम आपको याद करेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले.”
Very sad to hear about the death of @SheilaDikshit. She was a wonderful person, always told reporters to eat first, and then work. We will miss you ma’am . RIP
— Nidhi Razdan (@Nidhi) July 20, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शीला दीक्षित के निधन के बारे में बेहद भयावह ख़बर मिली. यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. उनके आत्मा को शांति मिले.”
Just now got to know about the extremely terrible news about the passing away of Mrs Sheila Dikshit ji. It is a huge loss for Delhi and her contribution will always be remembered. My heartfelt condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2019
अभिनेता अक्षय कुमार ने शिला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली को प्रभावी रुप से बदल दिया. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.”
Extremely sad to know about the passing away of #SheilaDixit ji…she effectively changed the face of Delhi during her tenure. Heartfelt condolences to her family 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 20, 2019
पूर्व क्रिकेटर विरेन्द्र सहवाग ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “शील दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना.”
Sad to hear about the passing away of #SheilaDixit ji. Heartfelt condolences to her family and loved ones.
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) July 20, 2019
एक ट्विटर यूजर रिया ने शीला दीक्षित के निधन पर दुःख व्यक्त किया और लिखा, “यह चौकाने वाला है. दिल्ली को बदलने वाली महिला शीला दीक्षित जी के आत्मा को शांति मिले.”
https://twitter.com/riyashh19/status/1152532447197667333