देश में मोदी सरकार नहीं सेल्फ़ी सरकार का चल रहा है शासन, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने PM मोदी पर कसा तंज
येचुरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के लिए योजनाएं सिर्फ प्रचार-प्रसार करने का जरिया है, इन योजनाओं का आधे से ज्यादा पैसा प्रचार करने और सेल्फ प्रोमोशन करने में लग जाता है.
भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के विज्ञापन पर होने वाले खर्च को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार असल में सेल्फी सरकार है. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के लिए योजनाएं सिर्फ प्रचार-प्रसार करने का जरिया है, इन योजनाओं का आधे से ज्यादा पैसा प्रचार करने और सेल्फ प्रोमोशन करने में लग जाता है.
सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में लिखा, “मोदी के लिए सभी योजनाएं अपना प्रचार करने का जरिया है. जनता के पैसे को अपने प्रचार के लिए खर्च करती है. जरूरत मंदों को उनका हक नहीं मिलता जबकि उद्योगपतियों की चांदी कटती है. यह एक सेल्फ़ी सरकार है जिसका उद्देश्य लोकप्रियता हासिल करना और अपना विज्ञापन करना है.
For Modi, all schemes are meant only to spend public money on self-promotion. Intended beneficiaries suffer while cronies profit. This is the Selfie sarkar: Publicity and PR. pic.twitter.com/uAibYW04OQ
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 23, 2019
हाल ही में बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना से जुड़ी एक सच्चाई सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि मोदी सरकार ने अपने इस महत्वाकांक्षी योजना का 56 फ़ीसदी हिस्सा सिर्फ विज्ञापन पर खर्च कर दिया है. यह जानकारी बीते 4 जनवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्यमंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दिया था. यह रिपोर्ट सामने आने के बाद मोदी सरकार आलोचनाओं से घिर गई है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेता और सोशल मीडिया यूजर्स मोदी सरकार की तीखी आलोचना कर रहे हैं.