आम चुनाव 2019: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 25 मार्च तक करना होगा नामांकन
पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 25 मार्च तक चलेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 26 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है।
लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है।