May a good source be with you.

ग़लत ब्योरा भेजने से रुकी 90 लाख किसानों की पीएम सम्मान निधि की पहली किस्त

सरकार पहले दिन ही 2 करोड़ किसानों को पैसा ट्रांसफर करना चाहती थी लेकिन उस दिन एक करोड़ किसानों को ही यह रकम दी जा सकी.

राज्य सरकारों द्वारा केंद्र सरकार को ग़लत डाटा भेजने के कारण झारखंड, बिहार सहित 6 राज्यों के करीब 90 लाख किसानों की पीएम सम्मान निधि की पहली किस्त रूक गयी है. मार्च की शुरूआत में ही लोकसभा चुनाव की घोषणा की संभावना देखते हुए केंद्र सरकार अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने की कोशिश कर रही है.

दैनिक भास्कर के मुताबिक़ किसानों के नाम या बैंक खाते के ब्योरे में ग़लती के कारण पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं. इसलिए इन किसानों को योजना का लाभ देर से मिलेगा. अब केंद्र सरकार ने राज्यों से सही ब्योरा भेजने को कहा है. कृषि मंत्रालय ने बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और पंजाब के किसानों का सही ब्योरा फिर से मांगा है.

बता दें कि पीएम मोदी ने 24 फरवरी को गोरखपुर में यह योजना लॉन्च की थी. वहीं, सरकार पहले दिन ही 2 करोड़ किसानों को पैसा ट्रांसफर करना चाहती थी लेकिन उस दिन एक करोड़ किसानों को ही यह रकम दी जा सकी.

केंद्र को अब विभिन्न राज्यों से 2.75 करोड़ किसानों का डेटा मिला है. वहीं, एक करोड़ किसानों को पहली किस्त मिल चुकी है. वहीं, करीब 80 लाख किसानों को पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है. बाकी 90 लाख किसानों का डेटा ग़लतियों के कारण राज्यों को वापस भेजा गया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+