प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में घोटाले का अंदेशा: बीजेपी की अध्यक्षता वाली समिति ने माना
इससे पहले पी. साईनाथ ने इससे पहले कहा था कि फसल बीमा योजना रिलायंस, एस्सार जैसी कंपनियों को फ़ायदा पहुंचाने का गोरखधंधा है.
पिछले दिनों जब वरिष्ठ पत्रकार पी सीईनाथ ने फसल बीमा योजना को राफ़ेल से भी बड़ा घोटाला बताया तो सत्ता पक्ष इसे झूठ बता रही थी. अब भाजपा नेता की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी इस योजना के पारदर्शिता पर शक है.
एबीपी न्यूज़ के अनुसार मुरली मनोहर जोशी की अगुवाई वाली इस समिति ने अपने रपट में बताया है कि इस योजना में पारदर्शिता समेत कई खामियां हैं. किसानों को बीमा दावों का भुगतान देरी से होती है. इसके साथ ही फसल काटने के अनुभवों में होने वाली देरी और उससे जुड़ी ऊंची लागत जैसी परेशानियों से भी किसान को जूझना पड़ता है.
गौरतलब है कि पी. साईनाथ ने इससे पहले कहा था कि फसल बीमा योजना रिलायंस, एस्सार जैसी कंपनियों को फ़ायदा पहुंचाने का गोरखधंधा है. यह राफ़ेल से भी बड़ा घोटाला है.